Saturday, December 21, 2019

केंद्रीय राज्यमंत्री की फटकार के बाद दौड़ा पुलिस-प्रशासन

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान का काफिला शुक्रवार को दिनभर की सड़कों पर दौड़ता रहा। महावीर चौक पहुंचे राज्यमंत्री ने शहर के माहौल को देख अधिकारियों को फटकार लगाई। केंद्रीय मंत्री की फटकार के बाद अधिकारी खुद भी दौड़े और भीड़ को भी दौड़ाया। शिव चौक पर पहुंचकर उन्होंने व्यापारियों से दुकानें खोलने का आह्वान किया। पुलिसबल की कमी को देखते हुए राज्यमंत्री ने एडीजी से बात कर हालात से वाकिफ कराया। इसके बाद फोर्स लेकर पहुंचे एडीजी और डीआइजी के पहुंचने पर हालात काबू हो सके।


शुक्रवार दोपहर बाद केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान को टाउनहाल में चल रही श्रीराम कथा में पहुंचना था। इससे वह महावीर चौक पर एकत्र भीड़ को देखकर रुक गए और अफसरों से वार्ता की। इसके बाद अधिकारियों को भीड़ को नियंत्रण करने और माहौल को पूरी तरह शांत बनाए रखने निर्देश दिए। वहां से वह आगे बढ़ गए। बाद में केंद्रीय राज्यमंत्री शिव चौक पर पहुंचे। यहां दुकानों को बंद देखकर उन्होंने व्यापारियों से प्रतिष्ठान खोलने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने दुकानें बंद करने का कारण पूछा और अधिकारियों को भी मौके पर बुलाकर बातचीत की। यहां मंत्री को बताया कि मीनाक्षी चौक पर बवाल मचाया गया है। इस पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जमकर हड़काया और उपद्रव होने पर क्लास ली। इसके बाद उन्होंने एडीजी प्रशांत कुमार से फोन पर वार्ता की और जनपद में अतिरिक्त फोर्स भेजने के लिए कहा। इसके बाद वह वहां से चले गए। मुख्यमंत्री-डीजीपी ने मंत्रीपद का हवाला दे लौटने को कहा


सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी ओपी सिंह शहर में भड़की हिसा को लेकर फोन पर अफसरों और नेताओं से हालातों को जायजा लिया। अधिकारियों को मामले पर पूरी सख्ती और बलवाइयों की धरपकड़ के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अफसरों ने राज्यमंत्री के सड़कों पर होने की जानकारी उन्हें दी। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री और डीजीपी ने केंद्रीय राज्यमंत्री होने का हवाला देते हुए डा. संजीव बालियान को वापस लौटने को कहा। यह बोले केंद्रीय राज्यमंत्री..


क ंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों को बलवाईयों, उन्मादियों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों से घटनाक्रम की जानकारी ली गई है। शहर में यह हालात क्यों और किस तरह बने है। इसकी जांच कराएंगे। शहर का माहौल नहीं बिगड़ने दिया जाएगा। ऐसी हरकत करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.