पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से नदिया उफान पर है। गंगा और सोलानी में पानी बढ़ने से 50 गांव में बाढ़ का खतरा है। संभावित बाढ़ को देखते हुए 14 नाव मंगाई है। इसके लिए 14 नाविक और 15 गोताखोरो की व्यवस्था की गई है। इन सबको लाइफ जैकेट का वितरण किया गया है।
पुरकाजी खादर के 25 गांव सोलानी नदी में पानी बढ़ जाने से प्रभावित होते हैं। इसी तरह जानसठ तहसील के 25 गांव गंगा में पानी बढ़ जाने से प्रभावित होते हैं। सोलानी नदी में बाढ़ की स्थिति बनी है। जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी कर ली है। जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी ने बताया कि बाढ़ को देखते हुए जनपद के 50 गांव चिह्नित किए गए है। इन गांवों में आपदा प्रबंधन समिति का गठन किया गया है।
बताया कि सोलानी नदी और गंगा में बाढ़ को देखते हुए नाव मंगाई गई है। दो नाव सोलानी नदी पर लगाई गई हैं। 14 नाविक तैयार किए गए है और 15 गोताखोर को हर समय अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। गोताखोर और नाविक को लाइफ जैकेट वितरित कर दी गई है। इसके साथ ही बाढ़ किट का वितरण किया गया है। बाढ़ किट में दवाएं, टार्च, बांस, पतवार आदि शामिल हैं।
इसके अलावा मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा योजना के तहत 50 स्कूल चिह्नित किए गए हैं। सोलानी में पानी बढ़ने को देखते हुए बढ़ीवाला, शेरपुर खादर, अलमावाला, खेड़की, मजलिसपुर तौफिर और शुकतीर्थ में बाढ़ चौकी सक्रिय कर दी गई है।
कंट्रोल रूप पर कर सकते हैं फोन
जिला मुख्यालय पर बाढ़ कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 0131-2436918 और मोबाइल नंबर 9412210080 रखा गया है। इसी के साथ ही टोल फ्री नंबर 1070 एक्टिवेट किया गया है।
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.