मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा आरक्षी स्व0 श्री महेन्द्र सिंह की पत्नी शशी को आरक्षी पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। श्रीमती शशी को यह नियुक्ति पत्र उत्तर प्रदेश सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती नियमावली-1978 के अधीन प्रदान किया गया है। ज्ञात हो कि आरक्षी स्व0 श्री महेन्द्र सिंह (पीएनओ- 112514684) तैनाती थाना मंसूरपुर, की दिनांक 30.03.2021 को असमय मृत्यु हो गयी थी। एसएसपी संजीव सुमन द्वारा शशी को उनके अग्रिम भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गयीं।
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.