Friday, December 1, 2023

जनपदवासियों से यातायात के नियमों का पालन करने एवम यातायात पुलिस को सहयोग करने हेतु की गई अपील।


मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन  द्वारा अपने कार्यालय में *यातायात माह-2023* के अन्तर्गत  आय़ोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विभिन्न  विद्यालयों के छात्र छात्राओं प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवम सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।           यातायात माह-2023 के अन्तर्गत विभिन्न विद्यालयों  के छात्र छात्राओं द्वारा  निबंध,स्लोगन, चित्रकला, प्रतियोगिता यातायात चिन्ह ज्ञान,  आदि विभिन्न प्रतियोगिताओँ में प्रतिभाग किया गया। यातायात माह के समापन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति डा राजीव कुमार, पुलिस उपाधीक्षक शरद चंद्र शर्मा,  यातायात निरीक्षक  उम्मेद सिंह, यातायात उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र कुमार, यातायात उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह सहित अन्य यातायात उप निरीक्षक तथा पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण, आर्टिस्ट सीमा त्यागी तथा सोशल एक्टिविस्ट नीति संगल उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.