मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर कांग्रेस प्रभारी चौधरी रामकुमार सिंह ने टिकैत विहार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का संदेश देते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटों पर हम ही चुनाव लड रहे हैं और सभी लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी के जांबाज कार्यकर्ता हर सीट पर अपना चुनाव मानते हुए चुनाव में चुनाव में पूरी सक्रियता के साथ अपना सहयोग करें। चौधरी रामकुमार सिंह ने बताया कि कल कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे मुजफ्फरनगर जनपद में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे वह शामली से मुजफ्फरनगर आते समय किसान राजधानी सिसौली में किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से मुलाकात करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अफसाना अंसारी,ममूनून असारी
राजीव वर्मा ,राज कुमार शर्मा ,राव लियाकत
महफूज राणा,मुकुल शर्मा, रविन्द्र बालियान,जगदीश, सतीश कुमार शर्मा ,कमल मित्तल, राकेश पुण्डीर,गुफरान काज़मी, देवेन्द्र चौहान, सुभाष शर्मा आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.