Sunday, April 14, 2024

भोपा पुलिस ने अवैध शराब के जखीरे के साथ एक धरा।


अमजद रजा
मोरना। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाये गये। अभियान में एक व्यक्ति को  हजारों लीटर अवैध शराब के जखीरे के साथ गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सीकरी चौकी क्षेत्र के गांव अलमा वाला से अवैध भट्टी चलाकर कच्ची शराब बना रहे एक आरोपी बूटा  सिंह निवासी अलमा वाला थाना भोपा को गिरफ्तार कर लिया।जिसके पास 60 लीटर अवैध कच्ची शराब व  900 लीटर लहन व कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद कर  गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक योगेश तेवतिया, उप निरीक्षक आशीष खोखर, हेड कांस्टेबल रघुराज सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र, व कांस्टेबल टीकम सिंह मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.