Monday, June 5, 2023

तनिष्क ज्वैलरी शोरूम में धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

मुजफ्फरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में नई मंडी वकील रोड स्थित तनिष्क ज्वैलरी शोरूम में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया, इस दौरान कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिषेक तायल एवं संचालन नेहा गोयल एवं कल्पना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को एक तंबोला गेम के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अभिषेक तायल ने कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पर्यावरण के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मकसद लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता पैदा करना है। प्रकृति के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए विश्व पर्यावरण मनाया जाता है। पर्यावरण और और मानव जीवन के बीच एक अटूट रिश्ता है। प्रकृति ने इंसानों को सब कुछ दिया है। हालांकि प्रकृति के प्रति मनुष्य अपनी जिम्मेदारी भूल चुके है। नतीजा यह है कि आज विश्व प्रदूषित पर्यावरण और प्राकृतिक आपदाओं के प्रकोप को झेल रही है। पिछले कुछ सालों में वैज्ञानिकों ने पर्यावरण की गंभीर गिरावट को महसूस किया है। वही कार्यक्रम का संचालन कर रही नेहा गोयल ने विश्व पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है इसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के लोगों में पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्रीनहाउस प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग, ब्लैक होल प्रभाव आदि के बारे में जागरूक करना है।
कल्पना ने बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने से देश भर में जन्म लें रही नई नई प्रकार की खतरनाक बीमारियां हावी नहीं हो पाती हैं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 2020,21 में जिस प्रकार देश एवं विदेशों में कोरोना वायरस ने लोगों को बड़ी संख्या में अपने कब्जे में लें रखा था यदि हम लोग अपने पर्यावरण का अच्छे से ध्यान रखते तो कोरोना वायरस इतना हावी नहीं हो पाता। इस दौरान उन्होंने प्लास्टिक थैलियों का प्रयोग न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक थैलियों का प्रयोग न करने से पर्यावरण को स्वच्छ रखने में काफ़ी मदद मिलती है। इस दौरान मुख्य रूप से अभिषेक सिंह , मोहम्मद सलमान अहमद, अंकित कुमार, नेहा गोयल, कल्पना, दीक्षा, सचिन कुमार, प्रिंस वशिष्ठ, दिव्यांशु सिंघल, गौरव कुमार, अरुण यादव, लेखक विशेष कुमार, तरुण ठाकुर, रोहित चौधरी एवं विनय अग्रवाल आदि तनिष्क ज्वैलरी शोरूम के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#विश्व #पर्यावरण #दिवस #तनिष्क #ज्वैलरी #शोरूम

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.