Monday, July 10, 2023

लावारिस लोगो की अस्थियों को शुक्रताल गंगा में किया विसर्जित।



मुजफ्फरनगर। साक्षी वेल्फेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष/लावारिसो की वारिस क्रांतिकारी शालू सैनी ने एक हफ्ते के अंदर वारिस बनकर जो भी निशुल्क अंतिम संस्कार किए थे आज उन सभी पुण्य आत्माओं की अस्थियों को शुक्रताल गंगा में विसर्जित किया और सभी की आत्माओ की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर पुण्य आत्माओं को जन्म मरण के बंधन से मुक्ति मिले ऐसी ईश्वर से प्राथना की वही क्रांतिकारी शालू सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास सन साधनों का अभाव है उसके बावजूद भी वे कभी होंसला नही हारती उनके बड़े भैया  राजू सैनी के अलावा अब कुछ सहयोगी भी उनका सहयोग करने लगे हैं  साथ ही शालू सैनी ने कहा कि इस सेवा में जो भी दानवीर इच्छा अनुसार  सहयोग कर सकता है वो संस्था के 8273189764 गूगल पे या फोन पे पर कर सकता हैं अपनी कमाई से यदि 10 रुपए भी पर व्यक्ति निकाल पुण्य कार्य में लगाता है तो उसे उसका भी फल जरूर मिलता है और एक लावारिस को उसका वारिस व अंत समय में किसी को कफन नसीब हो सकता है क्योंकि ना कोई साथ लेकर कुछ आता ह और ना कोई कुछ लेकर जाता ह  उन्होंने सभी से अपील भी की सामाजिक कार्य अकेले नही हो सकते इसलिए वो सभी का सहयोग चाहती है जिसका इस दुनिया में कोई नही है उनकी  अंतिम बिदाई के सहयोगी जरूर बने।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.