Friday, January 12, 2024

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने किया मुजफ्फरनगर का दौरा ।


मुजफ्फरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोकसभा 2024 के चुनाव से पूर्व ही एक जनसभा को संबोधित किया जनसभा से पूर्व में पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारीयों ने जोर-शोर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल माला व बुके देकर स्वागत किया पार्टी राष्ट्रीय महासचिव रामपाल सिंह मांडी पार्टी के पश्चिमी प्रदेश प्रभारी सुजीत सिंह बंजारा पार्टी के जिला अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी पार्टी के जिला महासचिव डॉक्टर ब्रजवीर सिंह एवं सैकड़ो पदाधिकारीयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर स्वागत किया जनसभा में पार्टी के वफादार हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ओपी राजभर ने 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए के गठबंधन एवम भाजपा को उत्तर प्रदेश में 80 की 80 लोकसभा सीट पर विजय प्राप्त करने की बात कही वही प्रेस वार्ता में ओ पी राजभर ने कहा कि अब ओ पी राजभर पश्चिमी प्रदेश में आ गया है किसानो की गन्ने की समस्या नहीं रहेगी किसानों के गन्ने का दाम अवश्य बढ़ेगा।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.