Sunday, January 28, 2024

आल इण्डिया सैनी सेवा समाज (रजि) के जिला अध्यक्ष बने : अरविंद सैनी

रचित गोयल
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड अलमासपुर स्थित कर्ण पैलेस पर आल इण्डिया सैनी सेवा समाज (रजि) की एक मीटिंग आयोजित की गयी। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सैनी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनीता सैनी, राष्ट्रीय कल्याण सचिव तेजपाल सजीव, प्रदेश अध्यक्ष ओम पाल सैनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील सैनी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सँगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष  सुक्रम पाल सैनी जी ने सामाजिक एकता व शिक्षा पर बल दिया व राजनीति के भागीदारी सुनिश्चित करने के विषय में उपस्थित लोगो को जानकारी दी इसी कड़ी में अलमासपुर निवासी अरविन्द सैनी को आल इण्डिया सैनी सेवा समाज (रजि) का मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष प्रदीप सैनी, प्रेदश युवा अध्यक्ष गोपीचन्द सेनी, एड० विक्रम सेनी, खेम चन्द , अशोक सैनी, बबीता सैनी, व कान्तिकारी शालू सैनी, पुस्पेंद्र सैनी (प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ सेना (प्रदेश संगठन मंत्री भगीरथ सेना, लोकेश सैनी कान्तिसेना अविनाश सैनी, सिकन्दर सेन, जोगेंद्र सैनी, सहित सकडो लोग उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.