मुजफ्फरनगर।प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं मुजफ्फरनगर प्रभारी अशोक सैनी ने राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल मित्तल से उनके टिकैत विहार स्थित निवास पर मुलाकात की।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल मित्तल से मुलाकात के बाद कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सैनी ने इसे शिष्टाचार भेंट बताते हुए कहा कि बातचीत का मुख्य उद्देश्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को किस तरह मजबूत किया जाए रहा। इस अवसर पर जनपद में कांग्रेस पार्टी के लिए जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष के नामों पर भी चर्चा हुई।
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.