Monday, March 18, 2024

208 छात्राएं स्मार्ट फोन पाकर हुई प्रसन्न।

सिसौली। कस्बे के मुखत्यारी देवी टिकैत कन्या महाविद्यालय मे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत  बी.ए और बी.काम की 208 छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गये। संस्था के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, सचिव ओम प्रकाश वर्मा, कोषाध्यक्ष ओमपाल सिंह बंजी एवं पदाधिकारी मास्टर विजेंद्र सिंह और ब्रजवीर सिंह एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर जितेंद्र सिंह तोमर एवं नोडल अधिकारी डॉक्टर सोनिया सैनी व समस्त स्टाफ द्वारा स्मार्ट फोन वितरित किए गये। सभी छात्राओं ने स्मार्टफोन प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.