(नरेश सागर अमरोहा)
अमरोहा, 16 मई। देश में राष्ट्रवाद उफान पर है, भाजपा ने देशभर में 11 दिवसीय तिरंगा यात्रा का ऐलान कर दिया। इस यात्रा का मकसद देश के लोगों को यह बताना कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब बदल गया है।नया भारत घर में घुसकर मारता है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद कंवर सिंह तंवर ने तिरंगा यात्रा से पूर्व अपने संबोधन में देश की संप्रुभता और रक्षा के लिए भारतीय सेना के शौर्य की सराहना करते हुए सैनिकों का आभार जताया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से शुक्रवार को औद्योगिक नगरी गजरौला में निकाली गई तिरंगा यात्रा में पार्टी के कैलाश गुर्जर आदि नेताओं ने " आपरेशन सिंदूर" के जरिए आतंकवादियों की कमर तोड़ने के संदर्भ में सशस्त्र बलों की सराहना की। इस अवसर पर भाजपा सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि यह यात्रा मात्र किसी राजनीतिक पार्टी का कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह देश का समाज का हमारी सेनाओं के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी के नेतृत्व में आज़ किसानों ने तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर अभूतपूर्व स्वागत किया । यह दर्शाता है कि देश का किसान भी मानता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत बदल गया जो दुश्मन के घर में घुसकर मारता है। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने "आपरेशन सिंदूर" के जरिए आतंकवादियों की कमर तोड़ने के लिए सशस्त्र बलों की सराहना करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशवासियों के मन में जो ज्वार था उसे हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला कर शांत करने का काम किया है। भाजपा विधायक राजीव तरारा ने कहा कि पाकिस्तान के ख़िलाफ़ हुई सैन्य कार्रवाई से लोगों के मन में जो देशभक्ति की भावना जगी है वह तिरंगा यात्रा में परिलक्षित हो रही है। तिरंगा यात्रा में अन्य के अलावा भाकियू संयुक्त मोर्चा के मुख्य सचिव अरुण सिद्धू,भाजपा नेता कैलाश गुर्जर , हरपाल कलाली तथा रामबीर सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।
तिरंगा यात्रा शिव इंटर कॉलेज से चलकर इंदिरा चौक पर जाकर समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में सैंकड़ों की तादाद में शामिल उत्साहित होकर लोग झंडा लेकर देशभक्ति के नारे लगा रहे थे।
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.