Saturday, July 15, 2023

कांग्रेस नेताओ ने पुरक़ाज़ी के बाढ़ ग्रस्त गांवों का दौरा किया गया।

पुरकाजी/मुजफ्फरनगर। प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी जी के निर्देश पर  मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा के नेतृत्व में ज़िला कांग्रेस कमैटी ने जिसमे पी सी सी सदस्य पूर्व चेयरमैन पुरक़ाज़ी नसीम मियाँ  के विधानसभा क्षेत्र पुरक़ाज़ी के बाढ़ ग्रस्त गांवों का दौरा किया गया। जिसमें हरिनगर, झबरपुर, रज़कल्लापुर, भैंसली जैसे कई गांव मे पिछले दिनों से हो रही भारी वर्षा से बाढ़ आई है और उससे किसानो की फ़सले तबाह हुई है और गरीब और मज़दूर लोगों के घर मे पानी भरने से बेघर हुए है और उसकी वजह से कई गांव भुकमरी की कगार पर है,ज़िला अध्यक्ष सुबोध शर्मा ने कहा की प्रशासन से उनकी अपील है ऐसे बाढ़ ग्रस्त परिवारों के लिए पहले उनकी रहने और खाने की व्यवस्था की जाये और उसके बाद बाढ़ ग्रस्त इलाके का आंकलन करके किसानों को उनकी फ़सल का मुआवज़ा दिया जाये और ग़रीब परिवारों को भी आर्थिक मदद की जाये।  इसमें जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा, नसीम मियाँ,प्रदेश अध्यक्ष फ़िशरमैन कांग्रेस देवेंद्र कश्यप,जिला उपाध्यक्ष सय्यद मुनीर सईद एवं गुफ़रान काज़मी,मेहफ़ूज़ राणा,ब्लॉक अध्यक्ष जान मोहम्मद, फ़रमान, पूर्व प्रधान नीटू, नईम, अर्जुन, सौरभ, मुस्तक़ीम, मान सिंह, लेखराज सिंह,रणवीर सिंह ,सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.