मुजफ्फरनगर। नवीनमन्डी व्यापार संघ परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर सक्रांति पर्व के उपलक्ष में खिचड़ी प्रसाद वितरण भगवान शिव मंदिर नवीन मंडी स्थल मुजफ्फरनगर पर किया गया जिसमें सभी धर्म प्रेमी सज्जनों द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया
अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि मकर संक्रांति हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहार में से एक है आज मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। शीत ऋतु के पौष मास में जब भगवान भास्कर उत्तरायण होकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो सूर्य की इस संक्रांति को मकर संक्राति के रूप में देश भर में मनाया जाता है। वैसे तो मकर संक्रांति हर साल 14 जनवरी को मनाई जाती है, लेकिन पिछले कुछ साल से गणनाओं में आए कुछ परिवर्तन के
कारण इसे 15 जनवरी को भी मनाया जाने लगा है।
सूर्य ग्रह के मकर राशि में प्रवेश करने के कारण मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। मकर संक्रान्ति के दिन गंगा स्रान और दान पुण्य का विशेष महत्व है। मान्यता है कि मकर संक्रान्ति के दिन देव भी धरती पर अवतरित होते हैं, और आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है। इसी दिन सूर्य देव मकर राशि में गोचर करेंगे। साथ ही जब शनि और सूर्य एक साथ मकर राशि में विराजमान थे। मकर संक्रांति पर्व हिंदूओं का प्रमुख त्योहार है यह पूरे भारत में इससे अलग नाम से मनाया जाता है पंजाब में से लोहड़ी दक्षिण में पोंगल यूपी बिहार मध्य प्रदेश में खिचड़ी कर्नाटक आंध्र प्रदेश में संक्रांति गुजरात में उत्तरायण राजस्थान में भी सक्रांति के रूप में मनाया जाता है
सभी जनपद के प्रतिनिधि पत्रकार बन्धु विभिन्न विभिन्न संगठनों से आए हुए शहर के गणमान्य लोग वह व्यापारी भाइयों मजदूर भाइयों कर्मचारी भाइयों व सभी लोग मंडी समिति के अधिकारीगण और हजारों श्रद्धालुओं ने खिचड़ी पकौड़ी चाय पापड़ गुड़ का प्रसाद वितरण किया आज राम ध्वज का वितरण किया गया व प्रसाद ग्रहण किया इसमें मुख्य रूप से मनीष चौधरी अनुज गोयल संजीव गोयलकृष्ण गोपाल मित्तल अशोक कंसल उमेश मलिक यशपाल बालियान श्याम सिंह सैनी चरण सिंह टिकैत राकेश शर्मा प्रमोद त्यागी रवि शर्मा रोहित शर्मा सुखवीर सिंह रमन शर्मा सुरेंद्र बसंल राकेश त्यागी हरि ओम शर्मा बलविंदर सिंह अचिंत मितल जितेन्द्र कुच्छल कुश कुच्छल राजेश पाराशर डॉक्टर संदीप डॉक्टर संजीव अरुण प्रताप सिंह नीतीश राज गर्ग विशाल गर्ग सुभाष गौतम डॉक्टर सुभाष शर्मा सुनील पायल रोशनी पांचाल कुलदीप गोयल रोहित सिंगला अरविंद जोहल विजय कुमार अमित गर्ग विक्की चावला नदीम अनिल कंसल बजेश अग्रवाल बिट्टू सिखेड़ा पवन मित्तल पुनीत वशिष्ठ पुनीत वशिष्ठ अखिल वत्स अमित वत्स अंकुर गुप्ता संजय अग्रवाल रवि शर्मा आदि सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.