Saturday, August 30, 2025

बालीवुड एक्टर रज़ा मुराद पहुंचे बझेडी डायरेक्टर सलीम गौर के आवास पर हुआ जोरदार स्वागत

फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर रज़ा मुराद साहब का मुज़फ्फ़रनगर ग्राम बझेडी आगमन पर डायरेक्टर सलीम गौर कराटे किंग वेदप्रकाश शर्मा तथा ग्राम बझेडी के इरशाद प्रधान, रियासत गौर, एवं शमीम गौर तथा अन्य ग्राम निवासियों ने जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया इस अवसर पर रज़ा मुराद ने जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि सलीम गौर बहुत ही अच्छे डायरेक्टर होने के साथ ही निहायत ही  मिलनसार व्यक्तित्व के स्वामी हैं ओर अनेकों युवक युवतियों एवं उभरते कलाकारों को भोजपुरी, हरियाणवी, राजस्थानी, तथा हिन्दी फ़िल्मों में पर्दे पर आने का सुअवसर प्रदान कर चुके हैं रज़ा मुराद ने कराटे किंग वेदप्रकाश शर्मा के साथ पूर्व में बनी "पैट्रोल" फिल्म की यादों को ताज़ा किया तथा शुटिंग के दौरान वेदप्रकाश शर्मा द्वारा अच्छा अभिनय करने की सराहना करते हुए एक पुरानी तस्वीर को साझा किया इसके साथ ही उन्होंने वेदप्रकाश शर्मा एवं उनकी  टीम द्वारा कराटे खेल में नेशनल, इंटरनेशनल व साउथ एशिया कराटे कप जीतने की बधाई दी तथा सलीम गौर एवं बझेडी निवासियों द्वारा दिया गये सम्मान पर आभार धन्यवाद व्यक्त किया।

Thursday, August 28, 2025

भारत विकास परिषद् समृद्धि शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित श्रीगीता श्लोक प्रतियोगिता सम्पन्न

भारत विकास परिषद् *समृद्धि शाखा* मुजफ्फरनगर द्वारा संस्कृति सप्ताह का बाल संस्कार के अंतर्गत *चतुर्थ कार्यक्रम श्री गीता श्लोक प्रतियोगिता 27 अगस्त 2025 दिन बुधवार* को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, गांधी कॉलोनी में संपन्न हुआ, कार्यक्रम में शाखा के बच्चों सहित लगभग 80 बच्चों ने प्रतिभागिता की, नन्हें नन्हे बच्चों के मुख से श्री गीता जी के श्लोक और अन्य स्तुतियां सुनकर वहां उपस्थित सभी सदस्य और अतिथिगण भाव विभोर हो गए इतनी सी नन्ही उम्र में नौनिहालों के ज्ञान भंडार और सनातन धर्म के प्रति रुचि को देखकर ऐसा लग रहा था इनके सुंदर मुख पर जैसे मां सरस्वती विद्यमान हो गई हो। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अकुल अग्रवाल जी (जिला मीडिया प्रभारी),श्री अनिल जी धमीजा (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नगर संघचालक लक्ष्मीनगर), श्री शोभित जी (नगर संपर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पटेल नगर)रहे।सभी अतिथियों को पटका पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि श्री अकुल अग्रवाल जी ने समृद्धि शाखा के इस सुंदर कार्यक्रम की बच्चों की भूरी भूरी प्रशंसा की,श्री अनिल धमीजा जी और शोभित जी ने भी भारत विकास परिषद् समृद्धि शाखा के इस कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि आज के इस मोबाइल के समय में बच्चों को अपने सनातन धर्म का इतना ज्ञान होना प्रशंसनीय है,कार्यक्रम में मंदिर समिति के सदस्यों को भी पटका पहनाकर सम्मानित किया गया,शाखा के इस कार्य के लिए मंदिर समिति द्वारा बहुत प्रशंसा की गई और सदस्यों का उत्साह वर्धन किया और समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करने का आग्रह किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ धर्मेंद्र सिंह और राकेश वाधवा जी ने सभी बच्चों को उनकी श्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए पटका पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया, शाखा सदस्य गौरव अग्रवाल ने भी इस अवसर पर सभी बच्चों और अतिथियों को श्रीमद् भागवत गीता भेंट की, कार्यक्रम में श्री  रामायण गीता मानस मंडल समिति द्वारा भारत विकास परिषद् समृद्धि शाखा को श्रीमद् भागवत गीता और श्री हरि विष्णु की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया,गीता श्लोक प्रतियोगिता में शाखा संरक्षक श्री विनोद संगल,श्री अरुण खंडेलवाल जी,श्री नवीन सिंघल ,श्री प्रदीप शर्मा, श्री कौशल कृष्ण अग्रवाल, श्री बृजमोहन सिंघल,श्री पंकज बंसल,श्री अचिन अग्रवाल,डॉ विनोद वर्मा, डॉ धर्मेंद्र सिंह,श्री राकेश वाधवा,श्री कौशल कृष्ण अग्रवाल, श्री सुनील गुप्ता(सी.ए),श्री देवकांत अग्रवाल(सी.ए),श्री विवेक वर्मा,श्री अनिकेत मित्तल,श्री वर्चस्व पंवार और महिला समिति से श्रीमती आशा संगल, श्रीमती अंजू शर्मा,श्रीमती नीरा सिंघल,श्रीमती अनुपमा कर्णवाल,श्रीमती स्वीटी बंसल, श्रीमती स्वाति अग्रवाल,श्रीमती वर्षा अग्रवाल, श्रीमती साक्षी वाधवा, श्रीमती रीतिका गुप्ता,श्रीमती रुचि गुप्ता (महिला सहभागिता), बाल टोली सेपलक बंसल,अनुष्का गुप्ता,दृष्टि अग्रवाल,मयंक ऐरन, सावी ऐरन, प्रियांशी अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे। *शाखा सचिव* शरद ऐरन ने सभी अतिथियों और सदस्यों को कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देने के लिए आभार प्रकट किया और कार्यक्रम संयोजक डॉ धर्मेंद्र सिंह और राकेश वाधवा जी को इतने सुंदर कार्यक्रम के आयोजन के लिए विशेष आभार प्रकट किया।
 *कार्यक्रम संयोजक* डॉ धर्मेंद्र सिंह - श्री राकेश वाधवा जी रहे,कार्यक्रम के अंत में संयोजकों द्वारा सभी सदस्यों और अतिथियों को सूक्ष्म जलपान कराया गया।
 *संस्कृति सप्ताह चेयरमैन* श्री बृजमोहन सिंघल जी, श्री विवेक वर्मा जी द्वारा पूर्ण सहयोग दिया गया।
                                                                                                                                                                                                                                                                        *राजेश मित्तल - अध्यक्ष                                                                                  शरद ऐरन - सचिव                                                                                                     अतुल ऐरन - कोषाध्यक्ष                                                                                    रुचि गुप्ता - महिला सहभागिता*

Sunday, August 24, 2025

भारत विकास परिषद् *समृद्धि शाखा* मुजफ्फरनगर द्वारा *संस्कृति सप्ताह* का भव्य शुभारंभ

भारत विकास परिषद् *समृद्धि शाखा* मुजफ्फरनगर द्वारा *संस्कृति सप्ताह* का भव्य शुभारंभ *प्रथम कार्य प्रभु श्री जगन्नाथ जी की सायं कालीन आरती* से संकीर्तन भवन , नई मंडी, मुज़फ्फरनगर में किया गया।सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर प्रभु जगन्नाथ मंदिर में एवं अन्य मंदिर में आरती की गई जिसमें शाखा के सभी सदस्य सम्मिलित रहे। *मुख्य अतिथि* श्री अतिन संगल जी (प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी शुभकामनाएं संदेश) एवं श्री प्रवीण कुमार गुप्ता जी (जिला समन्वयक मुजफ्फरनगर) रहे । श्री हर्षवर्धन जैन जी(प्रांतीय मार्गदर्शक) ,श्री शशिकांत मित्तल जी(पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष) एवं श्री महेश गर्ग (उपाध्यक्ष ग्रैन चैंबर पब्लिक स्कूल) एवं मंदिर समिति जी से श्री विनय जी का विशेष सान्निध्य प्राप्त हुआ। सभी अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रभु श्री जगन्नाथ जी की आरती उपरांत सभी को प्रसाद वितरण किया गया। *शाखा सचिव* शरद ऐरन ने सभी अतिथियों और सदस्यों को कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देने के लिए आभार प्रकट किया।
 *कार्यक्रम संयोजक* श्री मोहनलाल मित्तल - श्रीमती ममता मित्तल जी रहे।
 *संस्कृति सप्ताह चेयरमैन* 
श्री बृजमोहन सिंघल जी
श्री विवेक वर्मा जी द्वारा पूर्ण सहयोग दिया गया। शाखा से पुरुष एवं महिला सहित लगभग 60 सदस्य उपस्थित रहे।
                                                                                                                                                                                                                                                                        *राजेश मित्तल - अध्यक्ष                                                                                  शरद ऐरन - सचिव                                                                                                     अतुल ऐरन - कोषाध्यक्ष                                                                                    रुचि गुप्ता - महिला सहभागिता*

भारत विकास परिषद् मुजफ्फरनगर समृद्धि द्वारा गुप्ता स्पोर्ट्स पर नर नारायण सेवा में लगभग 500 लोगों को भोजन वितरित किया गया

भारत विकास परिषद् *समृद्धि शाखा* मुजफ्फरनगर द्वारा संस्कृति सप्ताह का *द्वितीय कार्यक्रम नर नारायण सेवा 24 अगस्त 2025 दिन रविवार*  को गुप्ता स्पोर्ट्स, कोर्ट रोड़, मुज़फ्फरनगर पर किया गया। 
सेवा में लगभग 500 लोगों को भोजन वितरित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सुगंध जैन जी (प्रांतीय उपाध्यक्ष),श्री संदीप महेश्वरी जी (प्रांतीय प्रकल्प संयोजक नर नारायण सेवा) रहे। सभी अतिथियों को पटका पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि श्री सुगंध जैन जी ने कार्यक्रम में शाखा के सेवा के इस कार्य के लिए बहुत प्रशंसा की और सदस्यों का उत्साह वर्धन किया। सेवा में शाखा संरक्षक श्री विनोद संगल- श्री मोहनलाल मित्तल,श्री अजय गुप्ता,श्री नवीन सिंघल ,श्री प्रदीप शर्मा, श्री अजय अरोरा, श्री अनुज जैन, श्री अचिन अग्रवाल,श्री  शताशु अग्रवाल,श्री पंकज बंसल,श्री संजय मित्तल, डॉ विनोद वर्मा,श्री आलोक गुप्ता, श्री अमर महेश्वरी,श्री अभिषेक जैन,श्री कृष्ण कुमार बंसल, श्री अनिकेत मित्तल और शाखा महिला समिति से श्रीमती रुचि गुप्ता (महिला सहभागिता), श्रीमती स्वीटी बंसल, श्रीमती पारुल गुप्ता,कु पलक बंसल आदि उपस्थित रही। *शाखा सचिव* शरद ऐरन ने सभी अतिथियों और सदस्यों को कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देने के लिए आभार प्रकट किया।
 *कार्यक्रम संयोजक* श्रीमती स्वीटी बंसल, श्रीमती पारुल गुप्ता,श्रीमती प्रियंका ऐरन जी रहे।
 *संस्कृति सप्ताह चेयरमैन* श्री बृजमोहन सिंघल जी, श्री विवेक वर्मा जी द्वारा पूर्ण सहयोग दिया गया                                                       राजेश मित्तल -अध्यक्ष 
शरद ऐरन- सचिव     
अतुल ऐरन -कोषाध्यक्ष     
रुचि गुप्ता महिला सहभागिता                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                         

अंगदान दुनिया की सबसे बड़ी सेवा -कपिल देव अग्रवाल

शाहपुर। अंगदान एवं इसके लिए प्रेरित करना सबसे बड़ी सेवा है । यह उदगार  यहां शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं के समक्ष उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रस्तुत किए। 
श्री कपिल देव अग्रवाल आज रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर चैंबर द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत करने आए थे ।
श्री कपिल देव अग्रवाल ने पोस्टरो का अवलोकन कर उनकी बहुत प्रशंसा की तथा आयोजकों को बधाई दी ।
पोस्टर प्रतियोगिता में जोया मलिक को प्रथम पायल सैनी को द्वितीय और नताशा सैनी को तृतीय स्थान पर पुरस्कृत किया गया ।इसी के साथ अग्रवाल जी ने अन्य छात्राओं रोनिका, हमजा ,अर्शी, सानिया ,वानिया ,मिश्कत, मानसी, अलीशा ,खुशबू ,सुहाना आदि छात्राओं को भी पुरस्कार प्रदान किये।
इस अवसर पर जोनल गवर्नर रो. अनिल सोबती ,अध्यक्ष प्रदीप राज गुप्ता, सचिव रो. गौरव गुप्ता ,रो. मनोज सेठी, अजय भार्गव, सुभाष साहनी ,महेश गर्ग आदि उपस्थित रहे।

राज एकेडमी व शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज द्वारा पहली बार अंगदान, शिक्षा ,पर्यावरण व स्वच्छता को लेकर रैली

मुजफ्फरनगर। आज दिनांक 23. 8. 25 को राज एकेडमी एवं शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान मे एक भव्य रैली का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा की रैली का मुख्य उद्देश्य है पर्यावरण संरक्षण शिक्षा जागरूकता व अंगदान के प्रति जनमानस को प्रेरित करना है। जो कि एक सराहनीय कदम है । राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी ने विद्यालय के बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि छोटे-छोटे बच्चों ने देश भक्ति एवं भाईचारे से संबंधित जो झांकियां बनाई गई बहुत आकर्षक थी। इस अवसर पर अंगदान के पोस्टर बनाने वाली छात्रों को कपिल देव अग्रवाल जी के द्वारा पुरस्कृत किया गया ।रोटरी क्लब सखी की अध्यक्ष श्रीमती नीलम गुप्ताने रैली में भाग लेने वाले बच्चों को शुभकामनाएं दी ।रैली कस्बे के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। प्रबंधक अरविंद गुप्ता ने विद्यालय की सभी अध्यापिकाओं के कार्य की सराहना करते हुए सभी नगर वासियों एवं नगर पालिका और पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया। इस अवसर पर भाजपा नेता अशोक बाटला, एवं भाई श्याम पाल जी और अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधक श्री अरविंद गुप्ता जी ने बताया की छात्र-छात्राएं रैली के दौरान "स्कूल चलो अभियान", "कोई भी बच्चा शिक्षा के बिना", "एक छात्र एक पेड़" और "मेरा नगर सुंदर नगर", जैसे संदेश के माध्यम से कस्बे के नागरिकों से सहयोग की अपील की। शाहपुर कस्बे में इस तरह के विषयों को केंद्र में रखकर पहली बार रैली का आयोजन किया गया। जो निश्चय ही जन जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

महावीर चौक बिजली घर के सब-स्टेशन नुमाइश कैंप बिजलीघर पर होती है पूरी लापरवाही (सुमित खेड़ा अध्यक्ष नौजवान जनता दल)

|


सुमित खेड़ा ने आज एक प्रेस बयान जारी करके मीडिया क़ो बताया कि नुमाइश कैंप बिजली घर लापरवाही का अड्डा बन गया है स्मार्ट मीटर के बिल कई महीनों से नहीं बन रहे है लाइट में कुछ समस्या आने पर जे ई नितिन अरोरा या तो फ़ोन नहीं उठाता है या उसका कोई आदमी फ़ोन उठाता है और उपभोक्ता क़ो धमकाता है क्योंकि ये बिजली घर में पंजाबी बहुतायत में है और ये खुद भी पंजाबी है कुछ सूत्रों के अनुसार यहाँ तक पता चला है कि ये सत्ता पक्ष के लोगो क़ो बिजली चोरी करने में मदद कराता है इसका एक चेला पवन कुमार लाइन मेन उस बिजली घर का मसीहा है जो गलत काम कोई नहीं करा सकता है वो पैसे देकर पवन कुमार से कराया जा सकता है इसकी राजनैतिक ताकत का अंदाजा आप इस तरह से लगा सकते है इसकी नौकरी शामली अड्डे पर लाइन मेन की है लेकिन आज तक इस क़ो खम्बे पर चढ़ते किसी ने नहीं देखा और ये पूरा दिन शामली अड्डे पर ना होकर यही नितिन अरोरा के पैर दबाता है मेरी बिजली के बड़े अधिकारियों से मांग है इन सब बातों की जाँच किसी बड़े अधिकारी से कराई जाए ।

Wednesday, August 6, 2025

राष्ट्रभक्ति नारों एवं देशभक्ति गीतों के साथ "तिरंगा प्रदर्शनी" का भव्य आयोजन

हर घर तिरंगा अभियान - 2025 -------------------------------------------------- प्रथम चरण -02 अगस्त से 08 अगस्त  --------------------------------------------------  राष्ट्रभक्ति नारों एवं  देशभक्ति गीतों के साथ "तिरंगा प्रदर्शनी" का भव्य आयोजन --------------------------------------------------आज 05 अगस्त 2025 को जिलाधिकारी महोदय श्री उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण के निर्देशन में डॉ राजीव कुमार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान- 2025 के अंतर्गत  होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा, सदर तहसील, जनपद - मुज़फ्फर नगर में *"तिरंगा प्रदर्शनी"* का भव्य आयोजन किया गया जिसमें  सभी से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं हर घर तिरंगा फहराने हेतु  आह्वान किया गया। -------------------------------------------------- डॉ राजीव  कुमार द्वारा  श्री इंद्रजीत सिंह, यातायात प्रभारी, मुज़फ्फरनगर  एवं श्री प्रवेंद्र दहिया प्रधानाचार्य होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज को राष्ट्रीय ध्वज भेंट कर किया गया सम्मानित -------------------------------------------------- "राष्ट्रीय एकता, गौरव  एवं सम्मान का प्रतीक" तिरंगा *********************  यातायात प्रभारी, मुज़फ्फरनगर  -------------------------------------------------- जनपदवासियों से अपील, फहराएं हर घर तिरंगा ********************* प्रधानाचार्य,होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा, तहसील सदर, जनपद मुज़फ्फर नगर। -------------------------------------------------- प्रथम चरण 02 से 08 अगस्त रहेगा, जिसमें सभी स्कूल/ विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्कूल की दीवारों को तिरंगा थीम से सजाना, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, राखी वर्कशॉप, तिरंगा प्रदर्शनी, सैनिकों व पुलिसकर्मियों को राखी व आभार पत्र भेजना, सार्वजनिक स्थलों पर सजावट की जायेगी। --------------------------------------------------द्वितीय चरण 09 अगस्त से 12 अगस्त तक होगा, जिसमें तिरंगा महोत्सव के तहत तिरंगा मेला, म्यूज़िकल कंसर्ट, तिरंगा बाइक व साइकिल रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और तिरंगा रैलियों का आयोजन।               स्थानीय उत्पादों व तिरंगा थीम वाली वस्तुओं की बिक्री को बढ़ावा दिया जायेगा। -------------------------------------------------- तृतीय चरण 13  अगस्त से 15 अगस्त तक होगा, जिसमें सभी शासकीय भवनों, कार्यालयों, स्कूलों, होटलों, पुलों आदि पर होगा ध्वजारोहण और तिरंगा लाइटिंग,नागरिकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। -------------------------------------------------- हर घर तिरंगा अभियान- 2025 स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने, देशभक्ति की भावना को जागृत करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान हेतु आयोजित किया जा रहा है। उक्त तिरंगा प्रदर्शनी में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं एवं स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया। --------------------------------------------------श्री राजेश कुमार श्रीवास, जिला विद्यालय निरीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद के सभी विद्यालयों में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित की जाएगी।                         उक्त कार्यक्रम में श्री धीरज, सतीश एवं अंजू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Monday, August 4, 2025

हर घर तिरंगा अभियान* - 2025 "भारत की आन- बान-शान, तिरंगे का करें सम्मान" के नारे के साथ देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन

मुजफफरनगर । 4 अगस्त 2025 को जिलाधिकारी महोदय श्री उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण के निर्देशन  में डॉ राजीव कुमार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान- 2025 के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज, काकड़ा में देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें  सभी से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं हर घर तिरंगा फहराने हेतु  आह्वान किया गया। -------------------------------------------------- उत्तर प्रदेश में 4.6 करोड़ तिरंगा फहराने का लक्ष्य ------------------------------------------  02  अगस्त से 15 अगस्त तक 03 चरणों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, प्रथम चरण 02 अगस्त से 08 अगस्त, द्वितीय चरण 09 अगस्त से 12 अगस्त, तृतीय चरण 13 अगस्त से 15 अगस्त 2025 -------------------------------------------------- "घर- घर  तिरंगा फहरायेंगे, देश का सम्मान बढ़ायेंगे" ******************  डॉ राजीव --------------------------------------------------  "विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा" ******************प्रधानाचार्य, स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज, काकड़ा, तहसील बुढाना, जनपद मुज़फ्फर नगर। -------------------------------------------------- *हर घर तिरंगा अभियान*- 2025,  स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने,  देशभक्ति की भावना को जागृत करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान हेतु आयोजित किया जा रहा है।  ------------------------------------------ इस बार 4.6 करोड़ तिरंगा फहराने का लक्ष्य ,
 अधिक से अधिक  लोगों की भागीदारी बढ़ाने  हेतु विभिन्न कार्यक्रमों/ रैलियों/प्रतियोगिता/ तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा ************************************ मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश ------------------------------------------ नागरिकों को ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान में भाग लेने के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित। ------------------------------------------  "हर घर तिरंगा अभियान - 2025" तीन चरणों में चलाया जाएगा।
हर घर तिरंगा अभियान- 2025 शहरों क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक भागीदारी सुनिश्चित कराई जायेगी।
हर घर तिरंगा अभियान- 2025 में
लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए बाइक व साइकिल रैलियों, युवा परेड व सामुदायिक तिरंगा यात्राओं का आयोजन कराया जाएगा।                राष्ट्रीय गौरव, एकता व देशभक्ति की चेतना के संदेश को मजबूत करने के लिए स्कूली बच्चों व युवाओं को खासकर अभियान से जोड़ा जायेगा।

उत्तर प्रदेश के
नागरिकों को ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान में भाग लेने व राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी तस्वीर आनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।                 मुख्य सचिव द्वारा 08 अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव समारोह के आयोजन काे लेकर भी  निर्देश दिए गए।

08 व 09 अगस्त को सैनिकों, अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस कर्मियों, सुरक्षा कर्मियों को तिरंगा राखी बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।        डाक विभाग से समन्वय स्थापित कर सीमाओं पर सैनिकों व अर्द्धसैनिकों बलों को तिरंगा राखी भिजवाने का निर्देश भी दिया गया।                     मुख्य सचिव ने
लोगों को आवास, स्कूल व सरकारी कार्यालयों में तिरंगा झंडा/ राष्ट्रीय ध्वज को पूरे सम्मान व झंडा संहिता का अनुपालन करते हुए फहराने के लिए जागरूक करने का निर्देश भी दिया गया।                     आधा झुका, फटा या कटा झंडा लगाना प्रतिबंधित है। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि झंडा उतारने के बाद उसका दुरुपयोग न हो।
 प्रमुख सचिव, संस्कृति विभाग मुकेश कुमार मेश्राम ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान 02 अगस्त से 15 अगस्त के मध्य तीन अलग-अलग चरणों में चलाया जाएगा।                 पहले चरण में 08 अगस्त तक रचनात्मक पहलों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।

09  अगस्त से 12 अगस्त के मध्य दूसरा चरण जनआंदोलन व उत्सव पर केंद्रित होगा। 13  अगस्त से 15 अगस्त के मध्य ध्वजारोहण समारोह व प्रमुख सरकारी भवनों, संस्थानों, पुलों, बांधों, सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा लाइट से प्रकाशित किया जायेगा।।              उक्त देशभक्ति कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मंजुला , प्रवक्ता मीनाक्षी, अंजली,रवीना, काजल तथा छात्रा सानिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।